Wednesday, 14 October 2026 | 5:00 AM
भारत

वारिसलीगंज में 415 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Share:
वारिसलीगंज में 415 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Read in your preferred language.
वारिसलीगंज (नवादा) से मिथिलेश कुमार द्वारा 

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वारिसलीगंज पुलिस ने सोमवार को दरियापुर और बिचली दरियापुर में छापेमारी कर कुल 415.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान दरियापुर गांव से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे ठिकाने से बरामद शराब के मामले में संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों स्थानों पर छापेमारी की। दरियापुर गांव में एक व्यक्ति के घर स्थित गौशाला से 193.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र गौतम कुमार (30) को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, बिचली दरियापुर के समीप छापेमारी में 222 लीटर विदेशी शराब मिली। दोनों मामलों में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 734/26 और 735/26 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब कारोबार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विभिन्न ब्रांडों की शराब जब्त
पुलिस के अनुसार, दरियापुर से ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की की 91 बोतल, गॉडफादर बियर की 144 बोतल, बडवाइजर बियर की 130 बोतल और ओल्ड हैबिट व्हिस्की की विभिन्न मात्रा वाली 131 बोतलें बरामद की गईं। इनकी कुल मात्रा 193.8 लीटर है।
वहीं, बिचली दरियापुर से गॉडफादर बियर की 336 बोतल, किंगफिशर बियर की 18 बोतल और रॉयल स्टैग व्हिस्की की 120 बोतलें जब्त की गईं। इनकी कुल मात्रा 222 लीटर बताई गई है।
छापेमारी दल में ये अधिकारी रहे शामिल
कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी शशिकला सिन्हा, पप्पू कुमार, सुशील कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
एक अन्य समाचार के अनुसार, वारिसलीगंज में 361.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, कार जब्त की गई है।
कोचगांव के दुर्गा ईंट भट्ठा के पास पुलिस की छापेमारी हुई धंधेबाजों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव स्थित दुर्गा ईंट भट्ठा के समीप मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर 361.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से शराब ढोने में प्रयुक्त एक उजले रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कार से विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब और बियर बरामद हुई। इसमें किंगफिशर बियर के 480 पीस, मैजिक मोमेंट्स के 33 पीस, रॉयल ग्रीन व्हिस्की के 57 पीस, सनोक्सी वोडका के 24 पीस तथा रॉयल स्टैग व्हिस्की के 48 पीस शामिल हैं।
इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 737/26 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के साथ पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी शशिकला सिन्हा, पप्पू कुमार, सुशील कुमार और धर्मेंद्र कुमार शामिल थे