फर्रुखाबाद(द दस्तक 24): 13 अक्टूबर 2026 माननीय जनपद न्यायाधीश, फर्रुखाबाद के आदेशानुसार मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद में मध्यस्थता अभियान 3.0 एवं मेगा/बृहद विधिक सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी अपर जिला जज श्री संजय कुमार षष्ठम ने की, जबकि संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद द्वारा किया गया।
बैठक में मध्यस्थता अभियान 3.0 की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक उपयुक्त मामलों को चिन्हित कर उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराना है, जिससे वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके और न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या में कमी लाई जा सके।
इस दौरान मध्यस्थगण को निर्देशित किया गया कि न्यायालयों द्वारा मध्यस्थता हेतु संदर्भित मामलों में संबंधित पक्षकारों के बीच शीघ्र सुलह-समझौता कराने का प्रयास करें तथा अधिकाधिक मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।
बैठक में आगामी मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न विधिक सेवाओं, शासकीय कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों के समन्वय से व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जनसामान्य तक विधिक सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। उपस्थित मध्यस्थगण को मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने तथा मेगा/बृहद विधिक सेवा शिविर के माध्यम से अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
बैठक में मध्यस्थगण श्री जवाहर सिंह गंगवार, श्री सगीर अहमद खाँ, श्री प्रभाशंकर औदिच्य, श्रीमती उमा मिश्रा, श्रीमती स्नेहलता, श्रीमती राजरानी, श्री आनन्द यादव, श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्री नन्द किशोर, श्रीमती अजिता मिश्रा, श्री आलोक कुमार त्रिपाठी, श्री जगदीश चन्द्र सागर, श्री सतीश कुमार, श्री समीर राजा एवं जेल विजिटर मो० अताउलहक सहित अन्य उपस्थित रहे।