Wednesday, 14 October 2026 | 3:58 AM
भारत

अरवल में फरियादियों की सुनी गई फरियाद

Share:
अरवल में फरियादियों की सुनी गई फरियाद
Read in your preferred language.
अरवल से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
अरवल, 13 अक्टूबर। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल द्वारा आयोजित आज जनता दरबार में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई। 
जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं जनसरोकार से जुड़े मामलों से महोदय को अवगत कराया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी आवेदनों एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ सुना और प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही सभी शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन, प्रभावी अनुश्रवण एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
स्मरणीय है कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाना तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी एवं उत्तरदायी बनाना है।