Tuesday, 27 October 2026 | 5:26 PM
भारत

गया: बीएलओ की बैठक में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का निर्देश

Share:
गया: बीएलओ की बैठक में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का निर्देश
–बीएलओ घर घर जाकर पुनरीक्षण करेंगे
गया जिला के वजीरगंज प्रखंड सभागार भवन में आज मंगलवार को प्रखंड के सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रभाकर सिंह की देखरेख में आहूत की गई।
बैठक में निर्वाचन विभाग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना है।
बैठक में बताया गया कि मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण - 02 नवंबर 2026 तक
प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन - 12 नवंबर 2026 दावा-आपत्ति - 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक
दावा-आपत्ति का निष्पादन - 28 दिसंबर 2026 तक
अंतिम सूची का प्रकाशन - 04 जनवरी 2027 निष्पादन किय़ा जाना है |
बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा में घर-घर जाकर सत्यापन कार्य पूरा करें और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में तेजी लाएं।
मौके पर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, विकास कुमार, अंकुर कुमार बीएलओ अजीत कुमार , मनोज कुमार ,संतोष कुमार सिन्हा सुशील कुमार , दधीचि कुमार ,शैलेन्द्र कुमार , जितेंद्र कुमार , सुधा कुमारी ,मनीता कुमारी सहित प्रखंड के सभी बीएलओ शिक्षक मौजूद थे।