जिला के गुरुआ विधायक डॉ उपेन्द्र प्रसाद अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर दिख रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने गया के जिला पदाधिकारी से मिलकर गुरुआ में चीनी मिल स्थापित करने हेतु अनुशंसा की है।
उन्होंने द दस्तक 24 प्रतिनिधि को बताया कि गुरारू प्रखंड के पहड़ा पंचायत स्थित ग्राम इटहरी (पहड़ा/डीहा पहाड़ के उत्तर) में बिहार सरकार की सैकड़ों एकड़ गैर-विवादित भूमि उपलब्ध है, जो स्टेट हाईवे-101 के समीप स्थित है। इसके साथ ही निकटवर्ती क्षेत्र में रैयती बंजर भूमि भी उपलब्ध है। इस जमीन पर चीनी मिल स्थापित होने से क्षेत्र के बहुतेरे युवाओं को रोजगार मिलेगा।अपराध और पलायन में कमी आएगी। क्षेत्र का विकास होगा।
मिल की स्थापना से हमारे क्षेत्र में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को गन्ने की खेती का नया अवसर प्राप्त होगा और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से इस स्थल पर चीनी मिल अधिष्ठापन हेतु सकारात्मक विचार करने तथा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया गया।