निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी की प्रगति की समीक्षा की गई।
कार्य की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में विलंब के संबंध में संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कंपोजिट विद्यालय परऊवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का अभाव तथा शौचालय में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने संबंधित सफाईकर्मी को निलंबित करने तथा ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विद्यालय की टूटी हुई बाउंड्री वॉल का निर्माण एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने हेतु भी निर्देशित किया गया, जिससे विद्यालय में सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरोवर परिसर में उगी घास की साफ-सफाई कराने तथा स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
ग्राम चौपाल में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को शौचालय, पेंशन, आवास, आयुष्मान भारत एवं राशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार, अधिशाषी अभियंता जल निगम, खंड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान उपस्थिति रहे।