समाहरणालय स्थित जिला निगरानी कोषांग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया तथा सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली।
इस अवसर पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने, सुशासन को बढ़ावा देने तथा जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।