अरवल जिले में औद्योगिक विस्तार के लिए समीन का सर्वे पूरा होने के करीब हैं। जिला के करपी प्रखंड अंतर्गत केयाल मौजे के खाता नंबर 544 प्लॉट नंबर 5770 एवं 8597 में लगभग 2500 एकड़ जमीन का सर्वे हो गया है, एक-दो दिन के अंतर्गत 2500 एकड़ और जमीन का सर्वे हो जाएगा ।इस प्रकार टोटल 500 एकड़ भूमि का सर्वे हो जाएगा। और इसका रिपोर्ट जिला पदाधिकारी एवं करपी अंचल अधिकारी को दे दिया गया है।इस भूमि में चयन उद्योग के लिए किया जा रहा है।
जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह यादव
अरवल जिले में उद्योग लगाने के लिए भूमि को चिन्हित करते हुए सरवेयर अमीन धर्मेंद्र कुमार एवं अंचल अमीन को सहयोग करते हुए रेल आंदोलन के सूत्रधार अरवल जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह यादव ने इसके लिए जिला पदाधिकारी को बधाई दिया है।
हो सकता है इस भूमि पर चीनी मिल का उद्योग लगाया जा सकता है।