Wednesday, 14 October 2026 | 4:58 AM
भारत

बेगूसराय में मुफ्त जांच का इंतजाम:राहत भरी खबर

Share:
बेगूसराय में मुफ्त जांच का इंतजाम:राहत भरी खबर
Read in your preferred language.
– मरीजों की संख्या बढ़ी
बेगूसराय से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
बेगूसराय स्थित सदर अस्पताल में कई प्रकार की जांच अब मुफ्त होगी। इससे गरीब लोगों को ज्यादा लाभ मिल सकेगा।
ज्ञात सूत्रों के अनुसार बीमारी के इलाज के साथ-साथ महंगी पैथोलॉजी जांच के खर्च से परेशान रहने वाले आम और गरीब परिवारों के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल से एक बड़ी राहत भरी खबर है। सदर अस्पताल में अब 87 तरह की पैथोलॉजिकल जांचें पूरी तरह से मुफ्त की जा रही हैं, जिससे मरीजों को अब निजी लैब में मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

अस्पताल में मुफ्त जांच का दायरा बढ़ने से यहां आने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। पहले जहां रोजाना औसतन 200 मरीज पैथोलॉजी जांच कराते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 400 के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही ओपीडी (OPD) में भी रोजाना 1,000 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। पहले थायराइड जैसी जांचों के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब डॉक्टर भी बिना किसी झिझक के जरूरी जांचें लिख पा रहे हैं।
थायराइड के अलावा डी-डाइमर, प्लाज्मा फाइब्रिनोजन, सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, फाइलेरिया ब्लड स्मीयर, सीरम फेरिटिन, विटामिन-B12, विटामिन-डी, सीरम CA-125, CEA, अल्फा फेटोप्रोटीन और बीटा-HCG जैसी कई महंगी और विशेष जांचें अब सदर अस्पताल में मुफ्त में उपलब्ध हैं।

हालांकि, मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लैब तकनीशियनों ने प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार से जांच केंद्र को किसी बड़ी जगह पर शिफ्ट करने का आग्रह किया है, ताकि बैठने की बेहतर व्यवस्था और कतार प्रबंधन के साथ मरीजों को और आसानी से इस सुविधा का लाभ मिल सके।