फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित
फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, विधायक सुशील शाक्य और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।