Thursday, 17 September 2026 | 4:01 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:BAMS में टॉपर बनने पर आयुषी शाक्य सम्मानित, TSS ने किया प्रतिभा का अभिनंदन

फर्रुखाबाद में तथागत सामाजिक समिति (TSS) ने स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने पर आयुषी शाक्य को सम्मानित किया। आयुषी शाक्य ने CSJMU से संबद्ध J.S. Group में BAMS में टॉपर बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Share:
फर्रुखाबाद:BAMS में टॉपर बनने पर आयुषी शाक्य सम्मानित, TSS ने किया प्रतिभा का अभिनंदन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 16 सितम्बर 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभा आयुषी शाक्य को सम्मानित किया गया। आयुषी शाक्य पुत्री हरिश्चंद्र शाक्य, निवासी पचपुखरा रोड, पावन धाम, फर्रुखाबाद ने CSJMU से संबद्ध J.S. Group में BAMS में टॉपर बनकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

आयुषी की इस उपलब्धि पर TSS पदाधिकारियों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेटियों की ऐसी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है।

आयुषी शाक्य ने अपनी शैक्षिक यात्रा में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाईस्कूल में 9.8 CGPA तथा इंटरमीडिएट में 66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद BAMS की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए J.S. Group में टॉपर का स्थान प्राप्त किया।

आयुषी की माता का नाम माला देवी है। परिवार और क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) के अशोक मौर्य, शिवकुमार शाक्य, राधेश्याम शाक्य, रामवीर शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, संतोष कुमार शाक्य, घनश्याम शाक्य, अंचल सिंह कुशवाहा, विजय सिंह शाक्य, राममहेश कुशवाहा, कालीचरण शाक्य, सुरेंद्र सिंह शाक्य, कमल सिंह शाक्य, कमलेश शाक्य, संतोष कुमार शाक्य उर्फ हेमन्त, पेशकार सिंह शाक्य, डॉ धर्मवीर सिंह, अर्पित शाक्य आदि उपस्थित रहे।

TSS पदाधिकारियों ने आयुषी शाक्य को भविष्य में भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।