Thursday, 17 September 2026 | 4:57 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:₹4.92 करोड़ की लागत से पांचाल घाट का होगा पर्यटन विकास, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया भूमि पूजन

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट के पर्यटन विकास के लिए ₹491.55 लाख की परियोजना का भूमि पूजन विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया। परियोजना के तहत पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, चेंजिंग रूम, पार्किंग, पेयजल, सोलर लाइट सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
Share:
फर्रुखाबाद:₹4.92 करोड़ की लागत से पांचाल घाट का होगा पर्यटन विकास, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया भूमि पूजन
फाइल फोटो
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 16 सितम्बर 2026 जनपद के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पांचाल घाट के विकास को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से बड़ी परियोजना की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पांचाल घाट के पर्यटन विकास के लिए ₹491.55 लाख यानी लगभग ₹4.92 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। परियोजना का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) द्वारा किया जाएगा।

16 जुलाई 2026 को पांचाल घाट पर माननीय विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कर परियोजना के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

परियोजना के अंतर्गत पांचाल घाट पर गेटवे, मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, चेंजिंग रूम, मदर फीडिंग रूम, सुवेनियर एवं पोर्टेबल शॉप्स, सोलर लाइट, टूरिस्ट बेंच, पेयजल व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

इसके अलावा इंटरलॉकिंग, पाव्ड एरिया, हॉर्टिकल्चर, ट्री एवं स्टैच्यू पेडेस्टल, चेन फेंसिंग, इंटरप्रिटेशन वॉल तथा वॉल म्यूरल सहित अन्य सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत विकास कार्य भी परियोजना में शामिल हैं।

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद पांचाल घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रबंधक सी.के. चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। उन्होंने परियोजना के तहत प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पांचाल घाट की पर्यटन विकास परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाओं से जनपद में पर्यटन सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।