फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 16 सितम्बर 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शहर क्षेत्र में औचक भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए।
औचक भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को अपनी ड्यूटी जिम्मेदारीपूर्वक एवं मुस्तैदी के साथ करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।