Friday, 27 November 2026 | 11:17 AM
भारत

पटना: अधीक्षण अभियंता अजीत दास के छ ठिकानो पर निगरानी का छापा, आय से अधिक संपत्ति का चला पता

Share:
पटना: अधीक्षण अभियंता अजीत दास के छ ठिकानो पर निगरानी का छापा, आय से अधिक संपत्ति का चला पता
निगरानी थाना काण्ड सं0-137/26, दिनांक 23.11.2026 धारा-13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (संशोधित 2018) के प्राथमिकी अभियुक्त-श्री अजीत कुमार दास, कार्यपालक अभियंता, जाँच एवं गुणवता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, भागलपुर प्रमंडल, कुप्पा घाट, भागलपुर, अतिरिक्त प्रभार जाँच एवं गुणवता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, बेलन बाजार, मुंगेर के विरूद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन के संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा इनके पटना, भागलपुर, नवगछिया, कटिहार, मुर्गेर एवं सासाराम स्थित कार्यालय/आवास की तलाशी की कार्रवाई  चल रही है 

निगरानी थाना काण्ड सं0-137/26, दिनांक 23.11.2026 धारा-13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (संशोधित 2018) के प्राथमिकी अभियुक्त-श्री अजीत कुमार दास, कार्यपालक अभियंता, जाँच एवं गुणवता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, तत्कालीन भागलपुर प्रमंडल, कुप्पा घाट, भागलपुर, अतिरिक्त प्रभार जाँच एवं गुणवता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, बेलन बाजार, मुंगेर, पे०- स्व० हीया लाल दास, स्थायी पता सा०+पो०- टेटारी, थाना नवगछिया, जिला- भागलपुर, वर्तमान पता सरयुग वमीका अपार्टमेन्ट, फ्लैट नं0-101, ब्लॉक नं०-ए एवं फ्लैट नं0-208, ब्लॉक नं०-बी, जगदेव पथ, थाना- रूपसपुर, जिला पटना के विरूद्ध 1,52,04,880/- (एक करोड़ बावन लाख चार हजार आठ सौ अस्सी) रूपया का प्रत्यानुपातिक धनार्जन का कांड दर्ज किया गया है। प्राथमिकी अभियुक्त श्री अजीत कुमार दास, इनकी पत्नी एवं परिजनों के नाम से कुल 16 अचल सम्पत्तियां पाई गई हैं, जिसका कुल मूल्य 2,54,24,880/- (दो करोड़ चौवन लाख चौबीस हजार आठ सौ अस्सी) रुपया एवं 3 चल सम्पत्ति पाई गई है, जिसका कुल मूल्य 12,30,000/- (बारह लाख तीस हजार) रुपया हैं, जो उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 80% अधिक है।

अनुसंधान के क्रम में माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से प्राप्त सर्च वारंट के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के छः तलाशी दल द्वारा आज दिनांक-26.11.2026 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त श्री अजीत कुमार दास के छः ठिकानो (पटना, भागलपुर, नवगछिया, कटिहार, मुंगेर एवं सासाराम स्थित आवास/कार्यालय) की तलाशी की जा रही है।

इनके एक अन्य निवास स्थान कटिहार में गौशाला चौक, मनिहारी रोड स्थित श्री सुरेश सिंह के किराये के मकान में तथा वर्तमान पदस्थापन अधीक्षण अभियंता, जॉच एवं गुणवता नियंत्रण, सासाराम प्रमंडल कार्यालय की भी तलाशी की जा रही है।

(i) ये वर्ष 2014-2017 तक सहायक अभियंता, मढ़ौरा, छपरा

(ii) वर्ष 2017-2020 तक सहायक अभियंता, वारसोई, कटिहार

(iii) वर्ष 2020-2024 तक सहायक अभियंता, किशनगंज

(iv) वर्ष 2024-2025 तक गुणवता लैब नियंत्रण, सासाराम

v) वर्ष 2025 से जून 26 तक जॉच एवं गुणवता, ग्रामीण कार्य विभाग, भागलपुर प्रमंडल

(vi) वर्ष जुलाई 26 से अब तक जॉच एवं गुणवता, ग्रामीण कार्य विभाग, सासाराम प्रमंडल के पद पर कार्यरत रहें है।

तलाशी के क्रम में अभियुक्त द्वारा अपने एवं अपने परिजनों के नाम से अर्जित किये गये सम्पति से संबंधित निम्नांकित अभिलेख / निवेश के दस्तावेज बरामद किये गये है :-

(i) पटना स्थित 2 फ्लैट का डीड।

(ii) बैंक / शेयर / एल०आई०सी० में निवेश से संबंधित कागजात बरामद।

(iii) सिलिगुड़ी के मंहगे व्यवसायिक इलाके में वर्ष 2021 में 10 डीड, कुल मिलाकर 92 डिसमिल जमीन इनके पत्नी के नाम पर आरोपी के द्वारा खरीदा गया है, जिसे वार्षिक सम्पत्ति ब्यौरा में आरोपी के द्वारा नहीं दिखाया गया है। स्थानीय बाजार भाव के हिसाब से यह सम्पति लगभग 10 करोड़ से अधिक की प्रतीत होती है।

उल्लेखनीय है कि इस अवधि में ये सहायक अभियंता, किशनगंज, ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थापित थे। इसके अतिरिक्त भी डीड मिले हैं जिन्हें जांचा जा रहा है। कांड का अनुसंधान / तलाशी कार्य जारी है।