Thursday, 26 November 2026 | 9:01 PM
भारत

पटना: बापू सभागार में हुआ विश्व फार्मासिस्ट दिवस का उदघाटन

Share:
पटना: बापू सभागार में हुआ विश्व फार्मासिस्ट दिवस का उदघाटन
बिहार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने आज पटना स्थित बापू सभागार में राजकीय फार्मेसी संस्थान द्वारा आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह–2026 के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा उपस्थित गणमान्य अतिथियों, फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, गुणवत्तापूर्ण औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और चिकित्सा व्यवस्था में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किया। 
उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की एक अहम कड़ी हैं, जिनका समर्पण, विशेषज्ञता और जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देती है। फार्मेसी के क्षेत्र में नवाचार, शोध एवं युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर फार्मेसी कॉउन्सिल के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार जी, BUHS पटना के कुलपति डॉ बिन्दे जी, ड्रग कंट्रोलर ऑफ़ इंडिया डॉ राजीव सिंह रघुवंशी जी, डॉ कुमार अजय जी, डॉ धर्मेंद्र सिंह जी, डॉ रामकुमार चौधरी जी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे |