फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण व नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस और थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु०अ०सं० 364/2026 (धारा 103(1) बीएनएस) के मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम व पता: दिनेश कुमार पुत्र फूल सिंह शाक्य, निवासी ग्राम भगौरा, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़।
घटना का संक्षिप्त विवरण व पूछताछ का खुलासा:
दिनांक 16.11.2026 को ग्राम भगौरा में एक वृद्ध महिला की हत्या कर उसके कानों के सोने के कुंडल लूट लिए गए थे। वादी की तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में मु०अ०सं० 364/26 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान एसओजी, सर्विलांस एवं थाना नवाबगंज पुलिस ने अभियुक्त दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करता है और दिवाली के त्योहार पर घर आया था। वह 'एविएटर' नामक गेम खेलता है, जिसमें वह कई बार पैसे हार चुका था। उसे वापस नोएडा जाना था, जिसके लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इसी वजह से उसने 16.11.2026 को गांव की वृद्ध महिला के कान में कुंडल देखकर उन्हें छीनने की योजना बनाई। महिला के खेत में जाने की जानकारी मिलने पर वह पहले से ही खेत में जाकर छिप गया था। जब उसने कुंडल छीनने का प्रयास किया तो वृद्ध महिला चिल्लाने लगी, जिस पर उसने अंगोछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और कुंडल लेकर फरार हो गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 309(4)/317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण:
- 01 जोड़ी कुंडल (पीली धातु)
- 01 मोबाइल फोन
- नगद 150 रुपये
- 01 पिट्टू बैग
आपराधिक इतिहास:
- मु०अ०सं० 364/2026 धारा 103(1)/309(4)/317(2) बीएनएस, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़।
सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमें:
- थाना नवाबगंज पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उ०नि० अभिलाख सिंह, हे०का० बबलू अली, का० रोहित कुमार शर्मा एवं का० कमल कुमार।
- एसओजी टीम: उ०नि० श्री संत कुमार, हे०का० करन, हे०का० तेजप्रताप, का० दिव्यांशु, का० सौरभ धीमान, का० धर्मेंद्र सिंह, का० विकास चन्द्र एवं मु०आ०चा० चंद्रशेखर।
- सर्विलांस टीम: हे०का० संदीप राव, का० राहुल शर्मा एवं का० अरविन्द सिंह।