Thursday, 26 November 2026 | 9:01 PM
भारत

गया: जिला के सभी स्कूलों में आज मनाया गया संविधान दिवस

Share:
गया: जिला के सभी स्कूलों में आज मनाया गया संविधान दिवस
शिक्षा विभाग के आदेशों के आलोक में आज जिला के सभी स्कूलों में आज संविधान दिवस मनाया गया ।
डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी की देख रेख में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित व विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी ने चेतना सत्र के दौरान भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ाया । इसके पश्चात संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही बच्चों को उनकी जीवनी से भी अवगत कराया गया तथा प्रत्येक कक्षाओं में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों में राधेबुल हसनैन, धीरू कुमार, स्थानीय कुरमावां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य ज्ञानी यादव,अजीत कुमार, चंचल देवी,सत्य देवी, माला देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।