कासगंज ः कासगंज में संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर दिलाई गई शपथ।अवगत कराना है कि आज दिनांक 26.11.2026 को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन कासगंज स्थित प्रशासनिक भवन पर पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई गई ।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता का संदेश देता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी का यह परम कर्तव्य है कि वह संविधान में निहित मूल्यों का पालन करते हुए आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं न्याय के लिए सदैव तत्पर रहे।उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, आमजन के साथ शिष्ट एवं मानवीय व्यवहार करने तथा कानून के शासन को सर्वोपरि रखने हेतु प्रेरित किया।शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पूरा पुलिस लाइन परिसर “हम भारत के लोग” की भावना से गूंज उठा। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।