Friday, 27 November 2026 | 11:17 AM
भारत

गया : विशेष छापामारी अभियान में 170 लीटर देशी महुआ शराब, 288 लीटर विदेशी शराब एवं 05 मोटरसाईकिल के साथ 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Share:
गया : विशेष छापामारी अभियान में 170 लीटर देशी महुआ शराब, 288 लीटर विदेशी शराब एवं 05 मोटरसाईकिल के साथ 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में कल चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में  170 लीटर देशी महुआ शराब, 288 लीटर विदेशी शराब एवं 05 मोटरसाईकिल के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों/माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष पंचानपुर थाना के द्वारा छापामारी कर 10 लीटर देशी महुआ शराब एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पंचानपुर थाना कांड संख्या-228/26, दिनांक-25.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष सिंधुगढ़ थाना के द्वारा छापामारी कर 288 लीटर विदेशी शराब एवं 04 मोटरसाईकिल के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में *सिंधुगढ़ थाना कांड संख्या-103/26, दिनांक-25.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 उसी प्रकार थानाध्यक्ष डुमरिया थाना के द्वारा छापामारी कर 35 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। इस संबंध में *डुमरिया थाना कांड संख्या-140/26, दिनांक-24.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022* दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष परैया थाना के द्वारा छापामारी कर 125 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। इस संबंध में *परैया थाना कांड संख्या-380/26, दिनांक-25.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022* दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
उपरोक्त कांड के अभियुक्त
-विनय दास, पे0 कुलदीप दास, सा0 दिचौरा,
- *नागेन्द्र कुमार, पे0 देवबली यादव, सा0 बाली, दोनों थाना पंचानपुर, छोटू कुमार, पे0 अशोक यादव, सा0 डुमरीचट्टी, थाना फतेहपुर, संजय यादव, पे0 रामेश्वर यादव,
मिथलेश यादव, पे0 नंदकु यादव, दोनों सा0 मसौढी, थाना सिंधुगढ़, सभी जिला गया को गिरफ्तार किया गया है।उनके पास से 
देशी महुआ शराब - 170 लीटर, विदेशी शराब - 288 लीटर और पांच मोटरसाईकिल  बरामद हुआ है।