Friday, 27 November 2026 | 11:17 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश टीजीटी भर्ती में स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अंतिम आवेदन की अनुमति: आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार

Share:
प्रयागराज,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश टीजीटी भर्ती में स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अंतिम  आवेदन की अनुमति: आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार
प्रयागराज,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
टीजीटी भर्ती में स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अंतिम  आवेदन की अनुमति: आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार

स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अथवा स्नातकोत्तर स्तर पर 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अर्ह अभ्यर्थी 28 नवम्बर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन पूर्णतः अंतिम (Provisional) रहेगा तथा अभिलेखों के सत्यापन व याचिका में पारित अंतिम आदेश के अधीन होगा

लखनऊ, 26 नवम्बर 2026।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में पात्र अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से आवेदन प्रस्तुत करने तथा चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में योजित रिट याचिका संख्या-18985/2026 (आशुतोष मिश्रा एवं 156 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य) तथा उससे संबद्ध रिट याचिकाओं में 26 नवम्बर 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह  ने  जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात एकल विषय में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि का ऐसा डिग्री पाठ्यक्रम पूर्ण किया है, जिसे स्नातक डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त है तथा जिन्होंने स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अथवा स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें विज्ञापन के सापेक्ष अंतिम रूप से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने एवं चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे अर्हताधारी अभ्यर्थी, जो विज्ञापन की अंतिम तिथि 28 नवम्बर 2026 तक उपर्युक्त निर्धारित शैक्षिक अर्हताएं पूर्ण करते हैं, वे अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन पूर्णतः अनंतिम (Provisional) रहेगा। यह अभ्यर्थन संबंधित अंकपत्रों, प्रमाणपत्रों एवं अन्य शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन, निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति तथा माननीय उच्च न्यायालय में उपर्युक्त याचिका में पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन होगा।

संपर्क सूत्र: धर्मवीर खरे 8737008603