Friday, 27 November 2026 | 11:17 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान की दिलाई गई शपथ।

Share:
पीलीभीत: संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान की दिलाई गई शपथ।
पीलीभीत :संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के संवैधानिक संकल्प के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही वहां उपस्थित सभी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा भारतीय संविधान में निहित कर्तव्यों एवं आदर्शों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पालन करने का संकल्प लिया गया।