Friday, 27 November 2026 | 11:09 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : जबरन धन उगाही व धमकी देने के अभियोग सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से जबरन धन उगाही के ₹2,000/- रूपये बरामद,

Share:
प्रयागराज : जबरन धन उगाही व धमकी देने के अभियोग सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से जबरन धन उगाही के ₹2,000/- रूपये बरामद,
 प्रयागराज l   पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-598/2026 धारा-119(1)/351(3) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अवधेश पाल पुत्र राम प्रसाद पाल निवासी ग्राम रामपुर हथिगंहा थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस  उ0नि0 बिजेन्द्र नाथ राय, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
 हे0का0 विनोद यादव, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
 का0 ऋषिकेश कुमार, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
 रि0का0 किशन सरोज, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
 रि0का0 प्रतीक तिवारी, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
रि0का0 सुनील कुमार, थाना नवाबगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज ,टीम द्वारा  दिनांक-26.11.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कंजिया स्थित कानपुर-वाराणसी हाईवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अवैध धन उगाही के कुल ₹2,000/- रूपये बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

        उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.11.2026 को मुकदमा वादी यशवन्त कुमार पटेल निवासी थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को पाइलिंग कार्य के बहाने थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत मधेशा बुलाकर 5 व्यक्तियों द्वारा गोटी खेलने का वीडियो बनाकर जुए में हारने का आरोप लगाया गया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर मुकदमा वादी के पास रखे ₹80,000/- ले लिया गया, जिसके सम्बंध में मुकदमा वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-598/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।