Thursday, 26 November 2026 | 8:51 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज,मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तरीय जिला सलाहकार समिति की बैठक में बैंको में लंबित आवेदन पत्रों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश,

Share:

जनकल्याणकारी योजनाओं में बैंक न बनें बाधक, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई

प्रयागराज 25 नवम्बर।

     जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद स्तरीय जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की बैंकिंग प्रगति, ऋण वितरण, क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी रेशियों) तथा विभिन्न शासकीय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं में बैंकों द्वारा किए जा रहे ऋण वितरण, लंबित आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति की बैंकवार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनावार एवं बैंकवार प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में आबीआई से  सुधीर कुमार पाण्डेय, उप निदेशक कृषि, पवन विश्वकर्मा, उपयुक्त उद्योग शरद टंडन, उपायुक्त एनआरएलएम, श्रीमती शमा सिंह तथा अग्रणी जिला प्रबंधक सुरेन्द्र सांखला सहित विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।