Friday, 25 September 2026 | 11:54 AM
भारत

27 सितंबर तक बिहार में भारी वर्षा के संकेत, यथासंभव बाहर निकलने से बचने की सलाह

बिहार में भारी वर्षा का संकेत मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी मेघगर्जन और बज्रपात की संभावना 50 किलोमीटर प्रति घंटे हवा चलेगी
Share:
27 सितंबर तक बिहार में भारी वर्षा के संकेत, यथासंभव बाहर निकलने से बचने की सलाह
Read in your preferred language.

बिहार में अगले 27 या 28 सितंबर तक कहीं भारी तो कहीं सामान्य वर्षा होने, मेघगर्जन और वज्रपात होने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हवा चलने की खबर है ।
मौसम विभाग ने जारी चेतावनी में कहा है कि आमलोगों को भारी वर्षा,मेघगर्जन और बज्रपात के समय बाहर जाने से यथासंभव बचना चाहिए। खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों,बिजली के खंभे के निकट इस दौरान नहीं जाएं।
मौसम विभाग ने जारी चेतावनी में यह भी कहा है कि बिजली के उपकरणों और मोबाइलों के उपयोग में हर संभव सतर्कता बरतें। किसानों को अभी अपने खेतों की सिंचाई की जरूरत नहीं होगी।पर अपने अनाज और फसल के बचाव के लिए उचित भंडारण की जरूरत होगी।
उक्त चेतावनी मौसम विभाग बिहार के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ आनंद शंकर द्वारा जारी की गई है।