डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के अति-महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत आगामी 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले भव्य 'उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026' में जौनपुर का नाम दुनिया भर में गूंजने के लिए तैयार है। जिले के सर्वश्रेष्ठ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों (MSME), दूरदर्शी महिला उद्यमियों, युवा हुनरमंदों और अनुभवी निर्यातकों के बेजोड़ उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजार जौनपुर के उन पारंपरिक स्वादों, बेमिसाल मसालों और उच्च-स्तरीय उत्पादों का कायल होने जा रहा है, जो अपनी अद्वितीय गुणवत्ता, शुद्धता और बेजोड़ कारीगरी के लिए जाने जाते हैं।
सिराज-ए-हिंद नगरी कहें जाने वाले जनपद जौनपुर की पहचान अब केवल धर्म और इतिहास तक सीमित न होकर सदियों पुराने समृद्ध परम्परागत उत्पाद इमरती और एटम बम्ब के दम पर देश दुनिया में अलग पहचान बनाई है।
इसी पहचान को नया मंच प्रदान करने के लिये योगी सरकार द्वारा 25 सितम्बर से 29 सितम्बर तक यूपीआईटीएस का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
MSME/महिला/युवा श्रेणी के अंतर्गत श्री अनुराग पाण्डेय, मेसर्स एच.वी.आर. मसाला तथा श्री आलोक कुमार मेसर्स सम्यक दृष्टि होम केयर प्रोडक्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया है। एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) के अंतर्गत श्री अजय कुमार , मेसर्स गंगा जमुना मिष्ठान भण्डार एवं श्री आशीष गुप्ता, मेसर्स बेनीराम प्यारेलाल, नखास जौनपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया है। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अन्तर्गत ऊनी-दरी उत्पाद में श्री रामसागर, एवं श्री राकेश प्रजापति द्वारा प्रतिभाग किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत श्री अमरजीत सिंह एवं श्रीमती अनीता चौहान द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026, ग्रेटर नोएडा के भव्य मंच पर जौनपुर के उद्यमी न केवल अपने उत्पादों की सर्वोच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि वैश्विक निर्यातकों और खरीदारों के साथ नए व्यापारिक आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीआईटीएस में जौनपुर के पारंपरिक और आधुनिक उत्पादों का संगम देखने को मिलेगा।