लखीमपुर खीरी : विद्या निकेतन की छात्राओं को PCOD रोग के प्रति किया जागरूक
गोला गोकर्णनाथ के स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में गुरुवार को गोला प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD)
से बचाव हेतु कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं को सुरक्षा और प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. अंजलि नाथ, डॉ. चेतन वर्मा ने छात्राओं को पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज के बारे में बताते कहा कि PCOD महिलाओं को प्रभावित करने वाला सबसे आम हार्मोन रोग है जो शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाने के कारण होता है जिससे अनियमित ओव्यूलेशन,ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया, वजन बढ़ना, मुंहासे जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होने पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD) से बचाव हेतु वजन नियंत्रण,संतुलित डाइट एवं नियमित रूप से व्यायाम करने के लिये छात्राओं को प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को बताया कि जंक फूड, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, मीठे पेय सेवन, खेलकूद या शारीरिक श्रम की कमी, देर तक बैठे रहना तथा पढ़ाई, परीक्षा और करियर का बढ़ता मानसिक दबाव के कारण पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD)
के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं अतः समय रहते इसके लक्षणों को पहचानना और उचित डॉक्टरी उपचार/परामर्श लेना छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।