Friday, 25 September 2026 | 10:50 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, दक्षिणी उड़ीसा-उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर संकेंद्रित अवदाब के प्रभाव से प्रादेशिक वर्षा में व्यापक वृद्धि के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना*

Share:
प्रयागराज, दक्षिणी उड़ीसा-उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर संकेंद्रित अवदाब के प्रभाव से प्रादेशिक वर्षा में व्यापक वृद्धि के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना*
Read in your preferred language.
*प्रयागराज, दक्षिणी उड़ीसा-उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर संकेंद्रित अवदाब के प्रभाव से प्रादेशिक वर्षा में व्यापक वृद्धि के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना*

बंगाल की खाड़ी पर बने गहन अवदाब के गत रात्रि विशाखापत्तनम एवं गोपालपुर के मध्य कलिंगापट्टनम के निकट उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी उड़ीसा तट पार करने के उपरांत आज 24 सितम्बर की शाम दक्षिणी उड़ीसा एवं संलग्न उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर संकेद्रित गहन अवदाब के उत्तरोत्तर कमजोर होते हुए आज रात अवदाब के रूप में परिवर्तित होने के उपरान्त उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तरवर्ती 24 घंटों तक अपनी तीव्रता बने रखने की सम्भावना के दृष्टिगत पूर्वांचल में हो रही वर्षा में व्यापक वृद्धि के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे प्रदेश में तेज सतही हवाओं के साथ 27 सितम्बर तक भारी वर्षा एवं आगामी 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना के दृष्टिगत औसत प्रादेशिक मानसूनी वर्षा में 6% की कमी की भरपाई के साथ-साथ तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है| इसी क्रम में आज हुई वर्षा के प्रभाव से दिन के अधिकतम तापमान में 8°C तक की गिरावट दर्ज की गई|

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858