Friday, 25 September 2026 | 10:49 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: तिकुनिया कमल पार्क को परशुराम चौक बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

Share:
पीलीभीत: तिकुनिया कमल पार्क को परशुराम चौक बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।
Read in your preferred language.
पीलीभीत/बिलसंडा: नगर बिलसंडा के कमल पार्क को भगवान परशुराम चौक के नाम से विकसित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।यह ज्ञापन बीसलपुर उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारियो ने कहा कि कुछ माह पहले नगर पंचायत में जनता के तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा तिकुनिया कमल पार्क पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित किए जाने तथा कमल पार्क को परशुराम चौक के नाम से घोषित किए जाने की बात कही थी ।लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्रवासी में निराशा बताई जा रही है। 
राष्ट्रीय योगी सेना की ओर से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तिकुनिया कमल पार्क को परशुराम चौक का नाम देने की कृपा करें तथा भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराने के प्रति अधिकारियों को आदेश दिया जाए।