Thursday, 05 November 2026 | 6:46 PM
भारत

गया: लूटकांड में दो गिरफ्तार, रुपया समेत मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद

Share:
गया: लूटकांड में दो गिरफ्तार, रुपया समेत मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद
इमामगंज थाना क्षेत्र में 05 लाख रुपये की लूट कांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटा गया 1,53,600 रुपये नगद, 03 मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद किया है।
स्मरणीय है कि दिनांक 25.10.2026 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि वे श्री लक्ष्मी इन्टरप्राईजेज के दुकान में ड्राईवर एवं स्टाफ का काम करते हैं। अपने मालिक के कहने पर और जगहों से रूपया लेने अपने सहयोगी के साथ गए थे। जब वे करीब 05 लाख रुपया के आसपास पैसा कलेक्शन करके मोटरसाईकिल से अपने मालिक के घर जा रहे थे तो रास्ते में जमुना फिल्ड के पास कुछ अज्ञात लोग आकर इनके मोटरसाईकिल को रुकवाकर बंदूक का भय दिखाकर इनके बैग जिसमें कलेक्शन का सारा पैसा रखा हुआ था लूटकर वहां से भाग गए।
इस संबंध में इमामगंज थाना कांड संख्या-406/26, दिनांक-25.10.2026, धारा-309(6) बीएनएसएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए, इस कांड के त्वरित उद्भेदन एवं घटना कारित करने में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष इमामगंज, इमामगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी एवं तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया।

उक्त गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा इस कांड में संलिप्त वादी के बताए अनुसार ग्राम लोकनाचक से इस कांड में संलिप्त अभियुक्त को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

पकड़ाए अभियुक्त का नाम/पता पूछने पर अपना नाम व पता धर्मवीर कुमार, पे० स्व० देवनन्दन कुमार, सा० लोकनाचक, थाना इमामगंज, जिला गया बताया।
तत्पश्चात पकड़ाए अभियुक्त के निशानदेही पर ग्राम लोकनाचक से लुटा हुआ 1.5 लाख रूपया एवं 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया।
पकड़ाए अभियुक्त धर्मवीर कुमार ने पूछताछ के क्रम में बताया कि इस कांड में संलिप्त एक और अभियुक्त ग्राम करमडीह, थाना रौशनगंज का है।
तत्पश्चात उक्त गठित टीम के द्वारा ग्राम करमडीह में छापेमारी किया गया तो उक्त अभियुक्त घर से फरार पाया गया एवं उसके घर के पास से लूट की घटना कारित करने में शामिल एक काले रंग का अपाची मोटरसाईकिल को विधिवत् जप्त किया गया।

पकड़ाए अभियुक्त धर्मवीर कुमार ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वादी अभिषेक कुमार, पे० स्व० अमोद मिश्रा, सा० बरहीह, थाना इमामगंज, जिला गया के द्वारा साजिश के तहत पूरी घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए योजना बनाया गया था।

तत्पश्चात ग्राम बरहीह, थाना इमामगंज में छापेमारी कर वादी अभिषेक कुमार, पे० स्व० अमोद मिश्रा, सा० बरहीह, थाना इमामगंज, जिला गया को गिरफ्तार किया गया एवं उसके घर से लूटा गया 3600/-रु० एवं 02 मोबाईल फोन बरामद किया गया।

पकड़ाए अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।