Tuesday, 03 November 2026 | 9:07 PM
भारत

गया: रिश्वत लेते दो अमीन गिरफ्तार

Share:
गया: रिश्वत लेते दो अमीन गिरफ्तार
 आज दोपहर  निगरानी विभाग की टीम ने दो अमीनों को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. उक्त अमीन पर आवेदक रोहित कुमार ने दोनों अमीन पर जमीन की मापी के आवेदन के बाद रिपोर्ट देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।

निगरानी विभाग के डीएसपी ने पत्रकारों को बताया कि गया के रहने वाले रोहित कुमार ने अपनी जमीन की मापी के लिए आवेदन दिया था. मापी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बदले उनसे 7 हजार रुपये घूस की मांग की जा रही थी. इसके बाद रोहित कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की.

शिकायत के आधार पर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए गया में काशीनाथ मोड़ के पास एपीआर मॉल के समीप दोनों आरोपियों को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और दीपू कुमार अमीन के रूप हुआ है।