Thursday, 05 November 2026 | 7:38 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा कर साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित 8,50,000/- रूपये फ्रीज

Share:
प्रयागराज, डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा कर साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित 8,50,000/- रूपये फ्रीज
प्रयागराज, डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा कर साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित 8,50,000/- रूपये फ्रीज
घटना का संक्षिप्त विवरण-
                      दिनांक-09.10.2026 को  रचना चावला पत्नी दिनेश चावला निवासिनी 46 लूकरगंज खुल्दाबाद जनपद प्रयागराज को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर बनकर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया और उनके नाम से उनके दिल्ली के बैंक खाता में  आधार कार्ड लगा हुआ है में मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा आया है जिसकी जांच चल रही है एवं पकड़े जाने पर उन्हें व उनके परिवार को जिंदगी भर जेल में रखने तथा जीवन बर्बाद करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए दिनांक-29.09.2026 से 07.10.2026 तक डिजिटल अरेस्ट रखते हुए दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर आनलाइन सुनवाई की जाती रही, आर0बी0आई0 का फर्जी पत्र भी भेजा तथा  दिनांक-07.10.2026 को रूपये 13.50 लाख रुपए खाते से ट्रांसफर करा लिया गया, जिसके संबन्ध में रचना चावला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक-09.10.2026 को थाना साइबर क्राइम प्रयागराज पर मु0अ0सं0-62/2026 धारा-318(4)/319(2)/308(6) भा0न्या0सं0 व 66C/66D IT Act पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।


                 जिसमें पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में गठित पुलिस टीम 
1. निरीक्षक अर्जुन प्रसाद द्विवेदी, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. का0 सुधांशू शेखर राय, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज । ।
3. का0 सुनील यादव, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज । ।
4. का0 रनवीर सिंह, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज । ।
द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों की के0वाई0सी0 (KYC), वित्तीय लेन-देन (Fund Flow) के अवलोकन तथा अभियुक्तों द्वारा डिजिटल अरेस्ट के दौरान उपयोग किए गए मोबाइल नंबरों के सी0डी0आर0 (CDR) एवं कैफ (CAF) एवं डिजिटल निगरानी के माध्यम अभियुक्त मो0 अदनान पुत्र मो0 अहमद निवासी ग्राम मघोटा थाना बाराहाट जनपद बांका बिहार के बारे में जानकारी हुयी, जिसे साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक-01.11.2026 को अभियुक्त के निवास ग्राम के पास से गिरफ्तार कर मा0 जिला जज न्यायालय बांका बिहार से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर नियामुनासर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।