Thursday, 19 November 2026 | 12:32 AM
भारत

गया: सुशासन दिवस पर नीतीश संवाद को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने की सभा, 24 को गया में जुटने का आह्वान

Share:
गया: सुशासन दिवस पर नीतीश संवाद को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने की सभा, 24 को गया में जुटने का आह्वान
गयाजी स्थित म्यूजियम में आगामी 24 नवम्बर को आयोजित होने वाले सुशासन दिवस पर नीतीश संवाद को लेकर आज वजीरगंज के केनार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सभा आहूत की गई। सभा की अध्यक्षता जदयू के  प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा ने की। इस दौरान मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी।
सभा में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की नई इबादत लिखी जा गई है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में सड़कों का जाल बिछाया गया और हर घर तक बिजली पहुंचाई गई है। लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, सात निश्चय के तहत नल जल योजना आदि नीतीश कुमार ने ऐसी योजना शुरू की जिसे देखकर दूसरे सरकारों ने भी लागू किया।
उन्होंने कहा कि नीतीश संवाद का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं को सुनना है। जीविका दीदियों, पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही सरकार की मजबूती है।
 सभा को पूर्व सांसद  विजय मांझी, ,पूर्व विधायक प्रो कृष्णनंदन यादव, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित करते हुए 24 को गया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अवश्य भाग लें।
सभा में कमलेश वर्मा उमेश कुमार वर्मा, ज्योति दांगी, अरविंद सिंह, सीताराम सिंह,  रंजीत पांडे  मुखिया प्रतिनिधि अमरीश कुमार पिंकू, प्रमुख प्रतिनिधि , प्रवीण कुमार सुमन समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, जीविका दीदियां और स्थानीय लोग उपस्थित थे।