Thursday, 19 November 2026 | 12:39 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में सेना के हवलदार विश्वनाथ सिंह पाल का निधन, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब

फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र के देवरान गढ़िया गांव निवासी भारतीय सेना के हवलदार विश्वनाथ सिंह पाल उर्फ बीपी का सड़क हादसे में निधन हो गया। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सैन्य सम्मान के साथ वीर जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी।
Share:
फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में सेना के हवलदार विश्वनाथ सिंह पाल का निधन, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के देवरान गढ़िया गांव निवासी भारतीय सेना के हवलदार विश्वनाथ सिंह पाल उर्फ बीपी का सड़क हादसे में निधन हो गया। देश की सेवा में तैनात वीर जवान के निधन की खबर से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
720997
वीर जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, अपने सपूत के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों, क्षेत्रीय लोगों और शुभचिंतकों का हुजूम उमड़ पड़ा। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिवार के सदस्यों की आंखें नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में हर ओर गमगीन माहौल है।
देश की रक्षा और सेवा में समर्पित जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर जुटे हैं। सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
720791
हवलदार विश्वनाथ सिंह पाल का निधन परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका देश के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना सदैव याद की जाएगी।
देश की सेवा में समर्पित वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।