Thursday, 19 November 2026 | 12:39 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:बीसलपुर-बिलसंडा-बंडा-खुटार मार्ग का 91 करोड़ 32 लाख में होगा चौड़ीकरण।

Share:
पीलीभीत:बीसलपुर-बिलसंडा-बंडा-खुटार मार्ग का 91 करोड़ 32 लाख में होगा चौड़ीकरण।
पीलीभीत:बीसलपुर-बिलसंडा-बंडा-खुटार मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ जाने से इस मार्ग के चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता ने  पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिनप्रसाद से कहा।जितिन प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए पी डब्लू ड़ी पीलीभीत के अधिशासी अभियंता एवं मुख्य अभियंता बरेली मंडल को निर्देश देकर प्रस्ताव शासन को भिजवाया।
 जिसकी स्वीकृति जल्द कराने काे पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिनप्रसाद ने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से पैरवी की है।
 बीसलपुर-बिलसंडा-बंडा-खुटार हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य  केंद्रीय राज्य मंत्री जितिनप्रसाद के प्रयासों से जल्द शुरू होगा। जिससे बीसलपुर-बिलसंडा-बंडा सहित कई नगरों एवं सैकड़ो गांव की जनता को आवागमन में और अधिक सुगमता होगी।इसी मार्ग पर मकसूदापुर चीनी मिल के निकट बड़ी हरदोई नहर ब्रांच पर नई तकनीकी का नया एवं चौड़ा पुल लगभग 16 करोड़ रुपए से केंद्रीय राज्य मंत्री  जितिनप्रसाद ने पीडब्ल्यूडी मंत्री उत्तर प्रदेश शासन रहते धन जारी कर बनवाया था। जो गत वर्ष चालू हो गया।
      जिससे जनता को बिलसंडा-बंडा के मध्य आवागमन में अब जाम से मुक्ति मिली है।