Thursday, 19 November 2026 | 12:39 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों का डीएम और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

फर्रुखाबाद में 20 नवंबर को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों का जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, पार्किंग और अन्य सुविधाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
Share:
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों का डीएम और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) जनपद में 20 नवंबर 2026 को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने बुधवार को संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
720502
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्मेलन के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, जिससे सम्मेलन में शामिल होने वाले वर-वधू एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय, पार्किंग एवं आवागमन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
720498
जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने वाले पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण, अभिलेखों के सत्यापन, बैठने की व्यवस्था तथा विवाह की आवश्यक रस्मों को संपन्न कराने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर-वधू एवं उनके परिजनों के लिए सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण बनाया जाए तथा योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं वाहनों की पार्किंग के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही महिला सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ सामाजिक समरसता एवं समानता की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए।
720490
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।