Wednesday, 18 November 2026 | 12:29 AM
भारत

गया: आज से गया में शुरू हुआ संध्या संकल्प , गरीबों के बच्चे को कोटा की तर्ज पर पढ़ाई की सरकारी व्यवस्था

Share:
गया: आज से गया में शुरू हुआ संध्या संकल्प , गरीबों के बच्चे  को कोटा की तर्ज पर पढ़ाई की सरकारी व्यवस्था

गया जिले के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को अब महंगे कोचिंग संस्थानों (जैसे कोटा आदि) में जाने की मजबूरी से मुक्ति दिलाने और उनका बहुमूल्य पलायन रोकने हेतु शिक्षा विभाग  द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में जिला प्रशासन (शिक्षा विभाग), गया द्वारा एक अभूतपूर्व पहल की जा रही है।  नौवीं से 12 वीं तक की कक्षा में अवकाश प्राप्त शिक्षक, अधिकारी पढ़ाएंगे।
अकादमिक वर्ष 2026-27 के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए “संकल्प संध्या” (Evening Classes) का शुभारंभ आज  से पूर्ण निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ किया जा रहा है।
 अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एवं AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की कक्षा का इसमें संचालन होगा। यही इसकी मुख्य विशेषता है। यह कक्षा
 संध्या 05:00 PM से 07:30 PM तक चलेगा। 
  यह कक्षा सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), जिला स्कूल, गया, कन्या उच्च विद्यालय रमणा, गया और महावीर इण्टर उच्च विद्यालय, गया में चलेगा।
जिला प्रशासन ने गया जिले के सभी सम्मानित सेवानिवृत्त अधिकारियों, प्राध्यापकों (Professors), बुद्धिजीवियों एवं कार्यरत प्रशासनिक/शैक्षणिक अधिकारियों से अपील किया है कि वे  अपनी स्वेच्छा से मार्गदर्शन एवं शिक्षण प्रदान कर समाज के प्रबुद्ध नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।