Wednesday, 18 November 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन शुरू

कासगंज। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत मंगलवार 17 नवंबर को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9 लाख 34 हजार 714 मतदाता दर्ज हैं। इनके लिए जनपद में 806 मतदान केंद्र और 1190 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।
Share:
कासगंज : मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन शुरू
मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन शुरू, 9.34 लाख मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज
17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां होंगी स्वीकार, चार दिन चलेगा विशेष अभियान

कासगंज। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत मंगलवार 17 नवंबर को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9 लाख 34 हजार 714 मतदाता दर्ज हैं। इनके लिए जनपद में 806 मतदान केंद्र और 1190 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इन दिनों मतदेय स्थलों पर संबंधित बीएलओ मौजूद रहकर मतदाताओं के दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह निर्धारित अवधि में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करे। वहीं नाम, पता अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर संशोधन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

आलेख्य मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और जिले के सभी 1190 मतदेय स्थलों पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मतदाता जनपद की वेबसाइट https://kasganj.nic.in/deo-portal/ पर भी सूची देख सकते हैं। ऑनलाइन नाम की पुष्टि के लिए https://electoralsearch.eci.gov.in/ और https://voters.eci.gov.in/ पोर्टल के साथ वोटर हेल्पलाइन एप की सुविधा भी उपलब्ध है।

मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर के नंबर 05744-272088 अथवा टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।