गया जिला के बहेरा पुलिस ने कल NDPS Act के कांड में संलिप्त एक महिला अभियुक्त को 7.400 किलो0 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गया पुलिस से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार जिले में अफीम की खरीद/बिक्री/भण्डारण एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी/धंधे में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक-24.11.2026 को थानाध्यक्ष बहेरा थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोठवारा में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुए है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बहेरा थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी ग्राम कोठवारा में पहुँचे तो एक महिला पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास कि, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से एक महिला अभियुक्त को पकड़ लिया गया।
तत्पश्चात पकड़ाए महिला अभियुक्त के घर को विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में दक्षिण पश्चिम स्थित कमरा में एक स्टील के कन्टेनर में तीन पारदर्शी पॉलीथिन में बाँधकर गांजा जैसा मादक पदार्थ रखे कुल-7.400 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ।
पकड़ाए अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नही दिया एवं इस संबंध में कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया।