Wednesday, 30 September 2026 | 4:00 AM
मनोरंजन

पेरिस फैशन वीक में छाईं 52 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन

Share:
 पेरिस फैशन वीक में छाईं 52 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन
Read in your preferred language.
बच्चन परिवार की इकलौती बहू ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2026 में शिरकत की, जहां उनका ग्लैमरस और रॉयल अंदाज देखने को मिला. एफिल टावर के सामने आयोजित इस फैशन इवेंट में 52 साल की ऐश्वर्या ने रैंप वॉक कर खूब वाहवाही लूटी. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

ऐश्वर्या ने केंडल जेनर, सिमोन एश्ली, सेलीन डियोन और ईवा लोंगोरिया जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ रैंप वॉक किया. 'लोरियल पेरिस' के इस खास इवेंट में ऐश्वर्या ने अपने शाही अंदाज और जबरदस्त कॉन्फिडेंस से सभी का ध्यान खींच लिया. एफिल टावर के सामने रैंप पर उनका अंदाज देखते ही बन रहा था. इवेंट से सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में ऐश्वर्या का ग्लैमरस अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है. पेरिस फैशन वीक 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद खूबसूरत और रॉयल अंदाज में नजर आईं. इस खास मौके के लिए उन्होंने डिजाइनर यारा शोमेकर का कस्टम-मेड ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था, जिसके पीछे एक लंबी और ड्रामेटिक केप जुड़ी हुई थी. केप के किनारों पर लगे चमकदार क्रिस्टल और स्टोन्स उनके आउटफिट को शानदार रॉयल टच दे रहे थे. ऐश्वर्या ने अपने लुक को डीप बरगंडी शेड के वेवी बालों, बोल्ड रेड लिप्स और विंग्ड आईलाइनर के साथ कंप्लीट किया. वहीं, सिर पर सजा ज्वेल्ड टियारा उनके पूरे लुक की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था.