अरवल , 15 अक्टूबर ।
जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आज दुर्गापूजा पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।
बैठक में विधि-व्यवस्था संधारण, पूजा पंडालों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, प्रतिमा विसर्जन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थलों पर समय से उपस्थित रहकर पूरी मुस्तैदी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं सतत निगरानी बनाए रखने,
प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों, विसर्जन घाटों, बैरिकेडिंग, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने
सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने,
सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का भी जिला दंडाधिकारी ने निर्देश दिया।