प्रयागराज, मतदान दिवस दिनांक 23.10.2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक है और इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचन हेतु बोनाफाइड मतदाता है, को मताधिकार के प्रयोग हेतु, मतदान दिवस दिनांक 23.10.2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।
इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र जनपद प्रयागराज के सभी मतदाताओं जो कि इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचक नामावली के मतदाता है से अनुरोध है कि मतदान दिवस 23.10.2026 को प्रातः 08:00 बजे से 4:00 बजे तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोक तंत्र के इस पर्व पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
(मनीष कुमार वर्मा)
जिलाधिकारी/
जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858