Friday, 16 October 2026 | 4:38 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : असुरक्षित खाद्य पदार्थ के विक्रय को रोकने हेतु सर्विलांस व विशेष प्रवर्तन कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा अभियान

Share:
जौनपुर : असुरक्षित खाद्य पदार्थ के विक्रय को रोकने हेतु सर्विलांस व विशेष प्रवर्तन कार्यवाही  हेतु चलाया जा रहा अभियान
Read in your preferred language.
जौनपुर :सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषाधि प्रशासन ने अवगत कराया है कि आगामी नौरात्रि, दशहरा एवं दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन लखनऊ, उ० प्र० एंव जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जनपद में कुटटू आटा, सिंघाड़े का आटा, मूंगफली दाना, साबूदाना, सूखे मेवे, फलो, दुग्ध व दुग्ध उत्पाद यथा-थी, खोचा, पनीर, मिठाई, नमकीन, पापड़/प्रायम्स, पेय पदार्थ, खाय तेल एवं आदि की मांग बहने पर मिलावट की सम्भावना के दृष्टिगत मिलावटी, नकली, असुरक्षित खाद्य पदार्थ के विक्रय को रोकने हेतु सर्विलांस व विशेष प्रवर्तन कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

         सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय डा० मंजुला सिंह द्वारा बताया गया कि खाय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण में प्रतिष्ठान पर अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छकर परिस्थियों में खाद्य पदार्थ के विनिर्माण/भण्डारण/वितरण/विक्रय पाये जाने पर खाद्य कारोबारकर्ता/खाय प्रतिष्ठान को Improvement Notice  जारी की जा रही है जिसका सम्यक अनुपालन न किये जाने की दशा में सम्बन्धित खाद्य कारोवारकर्ता/खाय प्रतिष्ठान के लाईसेन्स/पंजीकरण के निलम्बन/निरस्तीकरण की कार्यवाही नियमानुसार की जायेगी। प्रतिष्ठानो में खाय सामग्री प्रथम दृश्टवा संदिग्ध पाये जाने पर और दूषित तथा Perishable खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहीत करते हुये जब्त कर विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जनपद में ऐसे स्थान जही धार्मिक आयोजन आयोजित हो यथा-रामलीला मैदान, दुर्गापूजा स्वत्त आदि में लगाये जा रहे फूड स्टालो का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
           उक्त अभियान के अन्तर्गत 14 अक्टूबर 2026 को जनपद में स्थित विभिन्न तहसीलो में स्थित ई-कॉमर्स सेन्टरो का एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में खाद्य सचल द्वारा जनहित में निम्नलिखित प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी।
          लाइन बाजार रोड हुसेनाबाद, जौनपुर स्थित ब्लिंकिट कम्पनी के स्टोर हाउस का सधन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ साबूदाना का नमूना संग्रहीत किया गया। जमदहा बाजार, शाहगंज जौनपुर स्थित इकरा ड्राई फूटस एण्ड कैफे का सघन निरीक्षण करते हुए खाय पदार्थ खजूर का नमूना संग्रहीत किया गया। जमदहा खेतासराय, शाहगंज, जौनपुर स्थित विकास कुमार साहू पुत्र महेन्द्र साहू के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सिंघाडा आटा का नमूना संग्रहीत किया गया। नई बाजार केराकत, जौनपुर स्थित खुशी किराना स्टोर का सघन निरीक्षण करते हुए खाय पदार्थ मूंगफली दाना (खुला) का नमूना संग्रहीत किया गया। जयगोपालगंज धरौरा केराकत, जौनपुर स्थित श्रीमती गीता देवी पत्नी थी छेदीलाल के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ काजू का नमूना संग्रहीत किया गया। सरोखनपुर बदलापुर, जौनपुर स्थित मौर्या रेस्टोरेन्ट एवं कोल्डड्रिंक का सघन निरीक्षण करते हुए खाय पदार्थ बी का नमूना संग्रहीत किया गया। सुल्तानपुर रोड बदलापुर, जौनपुर स्थित मनीष जनरल स्टोर का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ किशमिश का नमूना संग्रहीत किया गया। सिंगरामऊ बदलापुर, जौनपुर स्थित मां गायत्री स्वीट माउस का सघन निरीक्षण करते हुए पायी गयी कमियों के दृष्टिगत सुधार सूचना जारी किया गया।
इस प्रकार उक्त अभियान के अन्तर्गत खाय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय डा० मंजुला सिंह के निर्देशन में एवं मुख्य खाग्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य सचत दल में शामिल खाय सुरक्षा अधिकारीगण भानु प्रताप सिंह, श्रीमती अपराजिता तिवारी, श्रीमती कमला रावत, श्रीमती अंजू यादव एवं मनोज कुमार वर्मा द्वारा 14 अक्टूबर 2020 जनमित में विभिन्न जाय पयायों के गुणवत्ता भ बेतु कुल 7 नमूने संक्रडित किया गया एवं पायी गयी कमियो के रूम में 01 सुधार सूचना निर्गत किया गया।
  नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2000, तत्सम्बन्ची विनियमावली 2011 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम विचिक कार्यवाही की जाएगी।