Friday, 27 November 2026 | 11:17 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज एएसपी ने देर रात थाना सुन्नगढ़ी का कियाकासगंज: एएसपी ने देर रात थाना सुन्नगढ़ी का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए सख्त निर्देश

Share:

कासगंज: एएसपी ने देर रात थाना सुन्नगढ़ी का कियाकासगंज: एएसपी ने देर रात थाना सुन्नगढ़ी का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए सख्त निर्देश
 जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने गुरुवार देर रात थाना सुन्नगढ़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, मालखाने, बंदीगृह और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सबसे पहले आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर (एचएस) रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों में मिली कमियों को तत्काल दूर करने और सभी रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, शौचालय, बंदीगृह और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता भी परखी। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों और आम नागरिकों के साथ शिष्टता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि पुलिसिंग में लापरवाही न बरती जाए और थाना परिसर से लेकर अभिलेखों तक हर व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए सख्त निर्देश
 जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने गुरुवार देर रात थाना सुन्नगढ़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, मालखाने, बंदीगृह और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सबसे पहले आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर (एचएस) रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों में मिली कमियों को तत्काल दूर करने और सभी रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, शौचालय, बंदीगृह और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता भी परखी। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों और आम नागरिकों के साथ शिष्टता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि पुलिसिंग में लापरवाही न बरती जाए और थाना परिसर से लेकर अभिलेखों तक हर व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।