कासगंज ःकासगंज में पुलिस महकमे में फेरबदल, ऊदल सिंह बने चण्डौस चौकी प्रभारी, अजयवीर सिंह एसपी के पीआरओ
कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी के निर्देश पर हुए इन तबादलों में पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आदेश के मुताबिक, उपनिरीक्षक ऊदल सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी चण्डौस, थाना सोरों बनाया गया है। वहीं, चण्डौस चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक किशोरी लाल मीणा को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा, निरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना पटियाली की जिम्मेदारी मिली है।
एसपी का पीआरओ बनाया गया
पटियाली थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह को एसपी का पीआरओ बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने सभी अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती का पदभार संभालने को कहा है। माना जा रहा है कि इस बदलाव का मकसद पुलिसिंग को और बेहतर बनाना और जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करना है।