फर्रुखाबाद:कवि समाज के दर्पण, उनकी लेखनी देती है नई दिशा, देर रात तक बही काव्यधारा
फर्रुखाबाद में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के समापन पर भव्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। वरिष्ठ एवं युवा कवियों ने देर रात तक अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।