Friday, 30 October 2026 | 5:49 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:बेटियों के बीच पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, छात्राओं के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन

फर्रुखाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कमालगंज में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, शैक्षिक वातावरण तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Share:
फर्रुखाबाद:बेटियों के बीच पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, छात्राओं के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 08 अक्टूबर 2026 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कमालगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, दैनिक गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सहज वातावरण में बातचीत करते हुए छात्राओं की आवश्यकताओं और सुझावों को भी जाना गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन, बेहतर शैक्षिक वातावरण तथा छात्राओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कमालगंज, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बेसिक शिक्षा विभाग का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास—बेसिक शिक्षा विभाग की प्राथमिकता।