फर्रुखाबाद,कायमगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ₹15,000 का इनामी गैंगस्टर रामनरेश गिरफ्तार
फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रामनरेश को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रामनरेश को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फर्रुखाबाद के कायमगंज विकास खंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद में आयोजित रोजगार मेले में 156 अभ्यर्थी शामिल हुए। पांच कंपनियों ने 123 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें 86 अभ्यर्थियों का अप्रेन्टिसशिप और नौकरी के लिए चयन हुआ।
फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन की बैठक में अरविंद शुक्ला को जिला अध्यक्ष, प्रशांत दीक्षित को जिला प्रमुख और कुलभूषण श्रीवास्तव को जिला महामंत्री घोषित किया गया। इसके साथ ही 51 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा की गई।
फर्रुखाबाद के रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में वामा सारथी द्वारा 'वामा वेलनेस कैम्प' का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श व दवाएं वितरित की गईं।
कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने महिला से 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.30 लाख रुपये नकद और 01 मोबाइल बरामद किया है।
फर्रुखाबाद में अप्रैल से सितंबर 2026 तक 20,740 प्रसव दर्ज हुए। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 10,805 डिलीवरी हुईं, जबकि सितंबर में सर्वाधिक 4,331 प्रसव दर्ज किए गए। इस अवधि में 9,110 जेएसवाई भुगतान और 24,091 टीकाकरण भी हुए।
फर्रुखाबाद में 34 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1540 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 265 बुखार मरीजों की जांच हुई, जबकि मलेरिया और डेंगू जांच में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला।
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के निकट मोहल्ला मेमरान स्थित दस्तक मीडिया ग्रुप के स्टेट ऑफिस में 4 अक्टूबर 2026 को जनपद के पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बेहतर पत्रकारिता, कार्यशैली और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, उपजिलाधिकारी कायमगंज एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कायमगंज पुलिस ने 1991 के अपहरण मामले में 35 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी/मफरूर अभियुक्त नन्हे उर्फ नसीम को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान जारी है। 3 अक्टूबर को आबकारी निरीक्षक कुमार गौरव सिंह ने कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, POS मशीन, ऑनलाइन भुगतान और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की।
फर्रुखाबाद में अप्रैल से सितंबर 2026 तक कुल 20,740 प्रसव दर्ज किए गए। इनमें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 10,805 और निजी प्रसव केंद्रों में 9,935 प्रसव हुए। सितंबर में 4,331 प्रसव के साथ छह माह का सर्वाधिक मासिक आंकड़ा दर्ज किया गया।
फर्रुखाबाद के ऑफिसर क्लब फतेहगढ़ में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने जनसामान्य की समस्याएं सुनीं। सदर तहसील में कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।
फर्रुखाबाद में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
आज तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज पुलिस ने वर्ष 1996 में हुई तमंचे के बल पर लूट की वारदात में पिछले 30 वर्षों से फरार चल रहे मफरूर अभियुक्त रामवीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपना नाम प्रकाश में आने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जनपद फर्रुखाबाद के सभी थानों व चौकियों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और पुलिसकर्मियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि स्वच्छ भारत और स्वच्छ समाज की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास का परिवेश स्वच्छ रखने से करनी होगी।
फर्रुखाबाद में सेवा संकल्प अभियान एवं विश्व पर्यटन सप्ताह के अंतर्गत पर्यटन विभाग ने सोशल इनफ्लुएंसर, यूट्यूबर और ब्लॉगर की टीम को जनपद के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी महोदया ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।
फर्रुखाबाद में गांधी जयंती पर स्वास्थ्य विभाग ने सेवा, संवेदना और स्वच्छता का संदेश दिया। सांसद मुकेश राजपूत और सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने पांचाल घाट स्थित कुष्ठ आश्रम में 10 कुष्ठ रोगियों को फल-मिठाई वितरित की। वहीं 20 टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर पौष्टिक आहार और नियमित उपचार के लिए प्रेरित किया गया।
फर्रुखाबाद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रभात फेरी, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और अनुशासन का संदेश दिया गया। कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय बर्ना बुजुर्ग में सीडीओ विनोद कुमार गौड़ और बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।