प्रयागराज, रोजगार मेले का आयोजन 02 नवम्बर को
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज एवं लाल बहादुर शास्त्री राजकीय पॉलिटेक्निक, मांडा खास, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 02.11.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से लाल बहादुर शास्त्री राजकीय पॉलिटेक्निक, मांडा खास, प्रयागराज परिसर में एक दिवसीय रोजगार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 18 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लगभग 3000 से अधिक पदों पर सीधे भर्ती की जानी है, जिसमें वेतन मान रुपया 10,000 से 30,000 तक दिया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा,पॉलिटेक्निक, बीबीए, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छाया पति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी व्यक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग करने हेतु यात्रा भत्ता दे नहीं है।
(राजीव कुमार यादव)
सहायक निदेशक सेवायोजन
प्रयागराज