पीलीभीत:2अक्टूबर दिन-शुक्रवार को भाजपाइयों द्वारा महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई।
वहां उपस्थित सभी ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सोनपाल मौर्य, मंडल महामंत्री गौरव पटेल, अहिरन राजपूत,सौरभ शुक्ला, अरविंद शुक्ला सहित अनेकों भाजपा मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।