गोला गोकर्ण नाथ:सेवा संकल्प अभियान: वड़नगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा का छोटी काशी (गोला गोकर्णनाथ) में विधायक अमन गिरि ओर जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता के साथ
'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत वड़नगर से वाराणसी जा रही बाइक सेवा यात्रा के पावन छोटी काशी आगमन पर यात्रा में सम्मिलित सभी सम्मानित साथियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
विधायक अमन गिरी ने सभी लोगों का स्वागत किया और यात्रा में पधारे सभी अतिथियों एवं यात्रियों को बाबा भोलेनाथ का चित्र तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के भव्य व दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, छोटी काशी तीर्थ स्थल का पवित्र जल कलश में संग्रहित कर आगे की यात्रा के लिए ले जाया गया।
जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने बताया यह यात्रा 'विकसित भारत' की संकल्पना को साकार करने में एक महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएगी। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं।